SpotifyToMP3
Trump के MAGA Supporters क्यों है उनसे नाराज़?: पढ़ाकू नितिन, Ep 223

Trump के MAGA Supporters क्यों है उनसे नाराज़?: पढ़ाकू नितिन, Ep 223

Aaj Tak Radio... · 37:55 · 10.419 diputar

Dari album Padhaku Nitin

Deskripsi

इस दुनिया में आज जो कुछ घट रहा है — क्या वो मेरे कारण घट रहा है, या इसलिए क्योंकि मैं उसे घटने दे रहा हूं? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शायद यह बात कभी सीधे शब्दों में न कही हो, लेकिन उनके बयानों और फैसलों को देखकर ऐसा जरूर लगता है कि वो खुद को इसी तरह सोचते हैं। मगर अब उनके अपने ही देश में — अमेरिका में — एक नाम है जो लगातार चर्चा में है। एक ऐसा नाम, जिसे ट्रंप अब सुनना भी पसंद नहीं करते: जेफ्री एपस्टीन। हैरानी की बात ये है कि यही व्यक्ति, जिसे ट्रंप आज "creep" कहकर नापसंद करते हैं, उसे करीब 23 साल पहले वो "terrific guy" बुलाते थे। तो आखिर अब ऐसा क्या बदल गया है? Padhaku Nitin के इस एपिसोड में हम समझेंगे — Jeffrey Epstein का नाम अमेरिका में फिर क्यों चर्चा में है? Trump को इससे क्या परेशानी है? और क्यों अब खुद उनके समर्थक भी उनसे खफा नज़र आ रहे हैं? हमारे साथ हैं प्रोफेसर विनीत प्रकाश, जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज़ में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। अमेरिकी राजनीति और नीति पढ़ाने का उनके पास दो दशकों का अनुभव है। Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं

More By Aaj Tak Radio...

Mungkin Kamu Suka