SpotifyToMP3
पश्चिम बंगाल के Exit Polls से तमिलनाडु के विजय तक, हर बड़े दावे का Analysis: Reporters Off Air

पश्चिम बंगाल के Exit Polls से तमिलनाडु के विजय तक, हर बड़े दावे का Analysis: Reporters Off Air

Aaj Tak Radio... · 91:48 · 3.820 diputar

Dari album Reporters Off Air

Deskripsi

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का शोर अब थम चुका है और सबकी नजरें अब 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं. एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ चुके हैं और हर बार की तरह इन आंकड़ों ने दावों और चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. कोई कह रहा है कि बंगाल में 'दीदी' की सत्ता बरकरार रहेगी, तो कोई कह रहा है कि इस बार 'कमल' का जादू चलेगा. लेकिन क्या ये पोल हकीकत में बदलेंगे? या 4 मई को कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा? इस एपिसोड में हम केवल आंकड़ों की बात नहीं करेंगे, बल्कि दक्षिण की उस 'सुनामी' पर भी चर्चा करेंगे जिसका नाम है विजय. तमिल सिनेमा के 'थलपति' अब राजनीति के मैदान में हैं और उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) ने द्रविड़ राजनीति के स्थापित समीकरणों को कैसे हिला कर रख दिया है, इस पर होगी विस्तार से बात. क्या विजय तमिलनाडु में 'किंग' बनेंगे या 'किंगमेकर'? इन सभी सवालों के जवाब के साथ हाजिर हैं आजतक के दिग्गज रिपोर्टर्स संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा. सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी होस्ट - संजय शर्मा साउंड मिक्सिंग - रोहन भारती वीडियो एडिटर - आशीष रावत

More By Aaj Tak Radio...

Mungkin Kamu Suka