SpotifyToMP3
The Mysterious Girl

Album

The Mysterious Girl

नाम से ही रौब झलकता है — Abhey Singhania। दिल्ली के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक। उम्र कोई 28साल, छः फुट लंबा, तीखी भूरी आँखें, हल्की दाढ़ी और चेहरे पर हमेशा गंभीरता की एक परत। उसकी चाल में रुतबा है, और उसकी आवाज़ में ऐसा असर कि भीड़ में भी सब रुक कर सुनें। बिज़नेस की दुनिया में उसका नाम इज्जत से लिया जाता है — Singhania Group of Industries का मालिक, एक परफेक्ट स्ट्रैटेजिस्ट। लेकिन इस सक्सेस के पीछे एक तन्हाई छुपी है... एक अधूरी कहानी, जिसे वो किसी को नहीं बताता। वो सब कुछ पा चुका है, सिवाय किसी के सच्चे साथ के। --- Tisha – एक मासूम, सादी लेकिन दिल छू जाने वाली लड़की Tisha — नाम जितना सरल, दिल उतना ही प्यारा। मध्यम वर्गीय अनाथ एक सीधी-सादी लड़की, जिसकी उम्र है लगभग 23 साल। बड़ी-बड़ी भोली आँखें, हमेशा हल्की मुस्कान, और चेहरे पर एक मासूमियत जो किसी का भी दिल जीत ले। Tisha अपनी छोटी-सी दुनिया में खुश रहना जानती है। सपने बहुत बड़े नहीं हैं, बस एक सच्चे रिश्ते की तलाश है, जहाँ इज़्ज़त हो, प्यार हो और अपनापन। वो किसी अमीर घर की नहीं, पर उसकी सच्चाई, समझदारी और दिल की पाकीज़गी उसे भीड़ से अलग बनाती है। --- जब दोनों की दुनिया टकराती है... एक वो जो सब कुछ होते हुए भी अधूरा है, एक वो जो कुछ खास नहीं रखती, फिर भी पूरी लगती है। जब Abhey और Tisha की पहली मुलाक़ात होती है, तो एक इत्तेफाक़ लगता है... लेकिन वक़्त धीरे-धीरे बताता है — "कभी-कभी ज़िन्दगी वो दे जाती है जिसकी तुम्हें तलाश भी नहीं थी, पर ज़रूरत सबसे ज़्यादा उसी की होती है..."

Tracks: 66 · 4,170 plays

#Title

You May Also Like