SpotifyToMP3
Meri Aapbeeti [My Ordeal]

Album

Meri Aapbeeti [My Ordeal]

बेनज़ीर भुट्टो पहली मुस्लिम महिला हैं जो किसी इस्लामिक देश की, जहाँ औरतों को पर्दे में रखा जाता है और आगे का कोई अवसर नहीं मिलता, पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं। अपने शासनकाल में उनकी गणना संसार के सफल राजनीतिज्ञों में की जाने लगी। गुटबाज़ी, षड्यन्त्रकारियों और तानाशाही ने उन्हें देश के बाहर निकालकर ही साँस ली। एक अत्यन्त धनी परिवार में जन्मी। उनके पिता ज़ुल्फि़कार अली भुट्टो पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे और उनका तख़्ता उन्हीं के विश्वासपात्र फौजियों ने पलट दिया और उन्हें फाँसी की सज़ा दे दी। बेनज़ीर भुट्टो सबसे कम उम्र की युवा महिला प्रधानमंत्री रही हैं जिन्होंने पाकिस्तान की अन्दरूनी राजनीति, उथल-पुथल और उतार-चढ़ाव को बहुत करीब से देखा। इस 'मेरी आपबीती' में उन्होंने पाकिस्तान का अपने नज़रिये से, बहुत बारीकी से विश्लेषण किया है और पाकिस्तान के भविष्य के बारे में अपनी चिन्ता, अपने विचार, बेबाक़ी से लिखे हैं। यह आपबीती-अमेरिका में पढ़ी-लिखी, जागरूक और ज़हीन महिला प्रधानमंत्री की अपनी कहानी के साथ पाकिस्तान के अन्दरूनी और बाहरी संघर्ष का आँखों-देखा दस्तावेज़ भी है।Please note: This audiobook is in Hindi.Read more

Tracks: 23 · 4,313 plays

#Title

You May Also Like