SpotifyToMP3
Boss's Spicy Wife

Album

Boss's Spicy Wife

हर तरफ से धोखा खाने के बाद, श्रव्या अव्यान से शादी करती है, और अव्यान के शर्तों के अनुसार अपनी शादी को राज़ बनाए रखा, लेकिन उसके दिल के डर और दर्द को और गहरा कर दिया अव्यान की बेरुख़ी और कियारा की मौजूदगी ने। वह हर दिन इस दुविधा में जी रही थी कि क्या सच में अव्यान के दिल में उसके लिए कोई जगह है, या वो हमेशा एक परछाई ही बनी रहेगी। कियारा की चालाकी और साज़िशें हद से आगे बढ़ गईं। श्रव्या का अपहरण हुआ और हालात उसे एक ऐसे मोड़ पर ले आए, जहाँ वो दुश्मन होते हुए भी कियारा की इज़्ज़त बचाने की कोशिश करने लगी। लेकिन सच और झूठ की इस जंग में, अव्यान ने उसी पर शक कर लिया, जिसके लिए श्रव्या ने सब कुछ कुर्बान किया था। एक थप्पड़… एक इल्ज़ाम… और एक गलतफ़हमी ने उनकी शादी की बुनियाद को हिला कर रख दिया। अव्यान ने कियारा पर यक़ीन किया, मगर श्रव्या के आंसुओं और बेगुनाही को ठुकरा दिया। टूट चुकी श्रव्या ने जब तलाक़ की धमकी दी, तो अव्यान ने भी बिना पलक झपकाए उसे छोड़ने का ऐलान कर दिया। अब सवाल ये है...क्या श्रव्या वाक़ई समंदर की लहरों में अपनी जान देकर इस रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर देगी, या सच का कोई तूफ़ान उठकर अव्यान और श्रव्या की किस्मत को नया मोड़ देगा?

Tracks: 69 · 6,294 plays

#Title

You May Also Like